बुलंदशहर में तमंचा लहराते हुए युवकों ने किया डांस:पुलिस ने कहा- वीडियो की जांच की जा रही, आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करेंगे


बुलंदशहर में के दुल्हैरा गांव में सोमवार शाम एक युवक का हाथ में तमंचा लहराते हुए डांस करने का वीडियो सामने आया है। युवक भाजपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक डीजे की धुन तमंचा लहराते हुए नाच रहे हैं। इसमें बिना किसी डर के सरेआम अवैध हथियार हवा में लहराया जा रहा है। यह मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। इस पूरे प्रकरण पर बुलंदशहर के एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बयान जारी किया है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने कहा, “सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लिया गया है। यह वीडियो दुल्हैरा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है और इसमें दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *