![]()
खुर्जा जंक्शन पर शुक्रवार रात एक कैंटीन संचालक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक के भाई ने जीआरपी कर्मचारियों पर मारपीट और प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में जीआरपी इटावा क्षेत्राधिकारी ने चौकी प्रभारी अरविंद चौधरी और दो सिपाही सुनील व सचिन को निलंबित कर दिया है। जीआरपी इस घटना को आत्महत्या बता रही है। कानपुर जिले के तेलियाबर निवासी सुरेश ने बताया कि उनके मामा के बेटे अमरदीप (26) की खुर्जा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन व चार पर कैंटीन है। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे जीआरपी कर्मचारियों ने एक भिखारी को कैंटीन पर पानी की बोतल लेने भेजा। भिखारी ने तीन बोतलें मांगीं, जिस पर अमरदीप के भाई हिमांशु और भिखारी के बीच बहस हो गई। हिमांशु ने भिखारी को थप्पड़ मार दिया। 3 तस्वीरें देखिए- भिखारी ने यह बात जीआरपी कर्मचारियों को बताई। इसके बाद दो सिपाही कैंटीन पर पहुंचे और हिमांशु, चाचा विजय व सुरेश के साथ मारपीट की। तीनों को चौकी ले जाकर बंद कर दिया गया। अमरदीप की इस साल दिसंबर में शादी तय थी, लेकिन व्यापार में मंदी के कारण वह अवसाद में था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों को रोजाना 10-15 पानी की बोतलें मुफ्त दी जाती थीं। जीआरपी इटावा के सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में अमरदीप को रेलवे ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या करते देखा गया है। जीआरपी कर्मचारियों के सामने से रेलवे ट्रैक पर कूदने की लापरवाही को देखते हुए चौकी प्रभारी अरविंद चौधरी, सिपाही सुनील कुमार और सचिन को निलंबित कर दिया गया है। मामले में अग्रिम विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
Source link
बुलंदशहर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत का मामला:जीआरपी इटावा ने चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया