![]()
गाजियाबाद के थाना कौशांबी क्षेत्र के ग्राम भौवापुर में शनिवार रात गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसकी मौत हो गई। बेटी को बचाने के प्रयास में उसके पिता भी झुलस गए। 112 के माध्यम से घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना कौशांबी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाते समय गैस सिलेंडर फट गया। खाना बना रहा था परिवार CFO ने बताया जांच में सामने आया कि सुल्तानपुर निवासी गुड्डू पुत्र राजाराम करण अपने परिवार के साथ ग्राम भौवापुर में किराए के मकान की चौथी मंजिल पर रहते हैं। खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। गुड्डू, उनकी पत्नी और उनका बेटा किसी तरह बालकनी में बाहर निकल आए, जबकि उनकी 15 वर्षीय बेटी कमरे के अंदर फंस गई। बेटी को बचाने के लिए गुड्डू आग की चपेट में आए कमरे में पहुंचे, जिससे वह भी झुलस गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने 15 वर्षीय किशोरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुड्डू की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसीपी बोले जांच की जा रही ACP इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घटना के संबंध में थाना कौशांबी पर सुसंगत कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभी तक जांच मे सामने आया कि सिलेंडर में गैस लीक होने के कारण आग लगी।
Source link
गाजियाबाद में गैस सिलेंडर में लगी आग, किशोरी की मौत:धमाके के साथ कौशाम्बी क्षेत्र में सिलेंडर फटा, बेटी को बचाने में पिता भी झुलसा