बुलंदशहर में जमीन विवाद पर मारपीट, पीड़ित घायल:अवैध कब्जा का आरोप, पांच लोगों पर केस दर्ज


बुलंदशहर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव सेमली में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई है। पीड़ित किशनपाल सिंह ने परिवार के ही कुछ लोगों पर अवैध कब्जा करने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। किशनपाल सिंह के अनुसार, गांव में उनकी पुश्तैनी जमीन का एक हिस्सा है। जमीन खाली करने को कहा आरोपियों ने इस पर जबरन कब्जा कर लिया है और अपने वाहन व अन्य सामान भी वहां रख दिए हैं। पीड़ित ने कई बार जमीन खाली करने को कहा था, लेकिन आरोपियों ने बात नहीं मानी। पीड़ित ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे जब उन्होंने दोबारा जमीन खाली करने को कहा, तो आरोपी एकजुट होकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने लाठी-डंडों से किशनपाल सिंह पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह अपने घर की ओर भागे, लेकिन आरोपी उनके पीछे घर में घुस आए और वहां भी मारपीट की। इस दौरान पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आई है। शोर सुनकर पीड़ित की मां उन्हें बचाने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। किशनपाल सिंह ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *