![]()
बुलंदशहर पुलिस ने अरविन्द हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को ढकनंगला नहर के पास से पकड़ा और घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की है। यह मामला 24 मई 2026 को प्रकाश में आया। खुशरुपुर, अहमदगढ़ निवासी नेत्रपाल ने अपने बेटे अरविन्द की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 23/24 मई 2026 की रात गांव का कपिल उनके बेटे को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद अरविन्द वापस नहीं लौटा। उसी दिन खुशरुपुर रजवाहे की पुलिया के नीचे एक शव बरामद हुआ। पुलिस द्वारा शिनाख्त करने पर मृतक की पहचान नेत्रपाल के बेटे अरविन्द के रूप में हुई। इसके बाद नेत्रपाल ने कपिल के खिलाफ अहमदगढ़ थाने में नामजद तहरीर दी। इस तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी कपिल ने बताया कि 23 मई 2026 की रात उसने अरविन्द के साथ पुलिया के नीचे बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कपिल ने पास पड़ी ईंट से अरविन्द के सिर पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने जानकारी दी कि पुलिस ने आरोपी के पास से मृतक अरविन्द का एक ओप्पो मोबाइल फोन भी बरामद किया है। अहमदगढ़ पुलिस आरोपी कपिल पुत्र श्रीपाल उर्फ सत्तू, निवासी खुशरुपुर, अहमदगढ़ के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
Source link
बुलंदशहर में अरविन्द हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:ईंट से सिर पर किया था वार, मोबाइल बरामद