बुकिंग है, नहीं चलेंगे…दारोगा से भिड़ा ई-रिक्शा चालक:गोरखपुर में फोटो खींचने पर भड़का, बोला- हमारा चालान काटेंगे आप


गोरखपुर में एक ई-रिक्शा चालक और दारोगा के बीच कहासुनी हो गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। चालक का आरोप है कि दारोगा ने उसे सवारी के रूप में चलने के लिए कहा था, लेकिन उसके पास पहले से रैपिडो की बुकिंग होने के कारण उसने जाने से मना कर दिया। मना करने के बाद दारोगा ने उसके ई-रिक्शा की फोटो खींच ली। इसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। चालक ने आशंका जताई कि फोटो चालान करने के उद्देश्य से ली गई है। हालांकि, दारोगा ने फोटो किस कारण से खींची और वाहन का चालान किया गया या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल मामले में पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि फोटो किस उद्देश्य से ली गई थी और आगे कोई कार्रवाई की गई या नहीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *