बीसीए वारियर्स, पटेल प्रॉपर्टीज ने संडे लीग मुकाबले जीते:क्वार्टर फाइनल में प्रवेश, ध्रुवेंद्र यादव और अंकुर पांडे मैन ऑफ द मैच


कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित संडे लीग के तहत खेले गए रोमांचक मुकाबलों में बीसीए वारियर्स और पटेल प्रॉपर्टीज़ की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इन जीत के साथ दोनों टीमें टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। पहले मुकाबले में बीसीए लीजेंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 6 विकेट पर 227 रन बनाए। टीम की ओर से जिमी चक ने 57, स्वर टंडन ने 54 और अब्दुल रहमान ने 50 रन का योगदान दिया। बीसीए वारियर्स के गेंदबाज राहुल तिवारी ने 5 विकेट लेकर प्रभावी प्रदर्शन किया। जवाब में बीसीए वारियर्स की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 29 ओवर में 8 विकेट खोकर 228 रन बनाए और मुकाबला 2 विकेट से अपने नाम कर लिया। प्रशांत चौधरी ने 37, इंद्रभूषण साहू ने 35, मनीष सिंह ने 25 और ध्रुवेंद्र यादव ने शानदार 89 रन की पारी खेली। बीसीए लीजेंड्स की ओर से सरफराज ने 3 और अब्दुल रहमान ने 2 विकेट लिए। ध्रुवेंद्र यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में पटेल प्रॉपर्टीज़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 7 विकेट पर 315 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अंकुर पांडे ने 100, गोपाल सिंह ने 81, रवीन्द्र आनंद ने 55 और आशीष बाजपेयी ने 49 रन बनाए। इसके जवाब में मेटाडोर फोम इलेवन की टीम 29.5 ओवर में 238 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सौरभ सिंह ने 57, अभिरल रावत ने 53, रोहित गुप्ता ने 44 और रितेश गुप्ता ने 41 रन बनाए। पटेल प्रॉपर्टीज़ की ओर से अंकुर पांडे और जावेद ने 2-2 विकेट हासिल किए। पटेल प्रॉपर्टीज़ ने यह मैच 77 रन से जीता और अंकुर पांडे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। केसीए के जनरल मैनेजर दिनेश कटियार ने बताया कि आगामी 22 मार्च को टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टरफाइनल मुकाबला पटेल प्रॉपर्टीज़ और बीसीए लीजेंड्स के बीच खेला जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *