![]()
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बीपीएड (B.P.Ed) और एमएड (M.Ed) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 30 जून निर्धारित थी। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, इस तिथि को 10 दिन आगे बढ़ाकर 10 जुलाई कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सत्र 2026 की पात्रता परीक्षा के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थी भी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। ऐसे अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित नियमावली, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियों और अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Source link
बीपीएड, एमएड आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी:वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अब 10 जुलाई तक करें अप्लाई