बिलग्राम विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात:बारिश से बर्बाद फसलों पर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग, सीएम ने दिया आश्वासन


बिलग्राम मल्लावा विधानसभा क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के बाद, विधायक आशीष सिंह आशू ने किसानों के लिए राहत की मांग की है। इसी सिलसिले में उन्होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उचित मुआवजे का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले कई दिनों से हो रही अतिवृष्टि और ओलावृष्टि के कारण गेहूं, मक्का सहित अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं। इससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वे कराकर नुकसान का सही आकलन करने और किसानों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही। इस दौरान अन्य महत्वपूर्ण स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ‘गुड्डू’ और बार एसोसिएशन हरदोई के महामंत्री पंकज सिंह भी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *