बिजली लाइन जोड़ने को लेकर विवाद, प्रधान-ग्रामीणों में मारपीट:पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला, इलाके में फोर्स तैनात


प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के समसपुर सलवारा गांव में बिजली लाइन जोड़ने को लेकर प्रधान और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिससे गांव में तनाव फैल गया।गांव में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे ग्रामीण नाराज थे। बिजली लाइन जोड़ने का काम शुरू होने पर किसी बात को लेकर प्रधान पक्ष और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की दो पुलिस गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया, जिससे विवाद को बढ़ने से रोका जा सका। पुलिस के समय पर पहुंचने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, घटना के बाद भी गांव में तनाव बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था कायम रखने का प्रयास कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *