![]()
बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश ग्राउंड चौक पर स्थित एक पराग डेयरी की दुकान में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह घटना बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र की सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास नुमाइश ग्राउंड के निकट हुई। विनीत नामक व्यक्ति इस पराग डेयरी की दुकान का संचालन करते हैं। दुकान में चाय, समोसे, पकौड़ी, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक, चिप्स, लस्सी और दूध से बने अन्य उत्पाद बेचे जाते थे।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। आग की लपटें और धुआं काफी दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने से दुकान में रखे फ्रिज, काउंटर, फर्नीचर, मिठाई और खाने-पीने का अन्य सामान पूरी तरह जल गया। दुकान मालिक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने के बाद बताया कि शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।
Source link
बिजनौर में दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान:दमकल ने आग बुझाई, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही