![]()
बिजनौर के हल्दौर क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भवानीपुर निवासी जावेद पुत्र जियाउद्दीन के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़ा गया। पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि जावेद बाइक पर सवार होकर सोतखेड़ी तिराहे के पास से गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में जा रहा है। इस सूचना पर हल्दौर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उसे पकड़ने का प्रयास किया। जान से मारने की नीयत से फायरिंग खुद को घिरा देखकर आरोपी जावेद ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में जावेद के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, पशु कटान के उपकरण और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, जावेद पूर्व में ग्राम भवानीपुर के जंगल में हुई गौकशी की घटना में वांछित था। इस मामले में एक अन्य आरोपी लईक पुत्र हशीबुद्दीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सीओ सिटी अभय पांडे ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
बिजनौर में गौकशी का वांछित आरोपी गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती