नारद मोह, रावण जन्म और अत्याचार की लीला का मंचन:मैनपुरी में रामलीला कमेटी ने आगरा रोड स्थित मैदान में किया आयोजन


मैनपुरी के आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार शाम श्री रामलीला कमेटी ने नारद मोह, रावण जन्म, रावण अत्याचार और आकाशवाणी लीला का मंचन किया। श्री कृष्णानंद रामलीला-रासलीला मंडल वृंदावन के कलाकारों ने दिखाया कि लंका में ऋषि विश्वा के यहां रावण और कुंभकरण का जन्म हुआ। राजा बनने के बाद रावण साधु-संतों और देवी-देवताओं पर अत्याचार करने लगा। वह ऋषि-मुनियों के धार्मिक अनुष्ठानों में भी बाधा डालता था। उसके अत्याचारों से परेशान देवताओं के आग्रह पर भगवान विष्णु के पृथ्वी पर आने की आकाशवाणी हुई। रामलीला का शुभारंभ कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मंत्री सुरेश चंद्र बंसल बीनू और कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर किया। नरेंद्र राठौर, अजय गुप्ता, ओमकुमार चौहान, मनोज चौहान, कुलदीप सिंह, वंश तिवारी, उदय प्रताप और रवि श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *