बिजनौर के 6 गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी, VIDEO:गंगा नदी उफान पर, तीन फीट पानी में डूबे रास्ते; ट्रैक्टर-ट्रॉली बना सहारा


बिजनौर में गंगा नदी लगातार तीन दिनों से उफान पर है, जिससे चांदपुर के खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। उफनती गंगा का पानी आधा दर्जन से अधिक गांवों के घरों तक पहुंच गया है, जबकि मीरापुर सीकरी, स्याली, रायपुर खादर, नारनौर समेत करीब 12 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। गंगा का पानी कई किलोमीटर तक फैलने से बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे लगातार तीसरे दिन भी जलमग्न रहा। मीरापुर सीकरी, जलालपुर खादर, रायपुर खादर, जमालुद्दीनपुर, स्याली और दत्तियाना सहित कई गांवों के घरों तक पानी पहुंच गया है। प्रभावित गांवों के मुख्य मार्गों पर करीब तीन फीट पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली ही आवाजाही का प्रमुख साधन रह गया है। यदि जलस्तर और बढ़ा तो खाद्य सामग्री और पशुओं के चारे का संकट भी गहरा सकता है। देखें बाढ़ की 6 तस्वीरें… चांदपुर एसडीएम ने किया दौरा चांदपुर के एसडीएम प्रशांत वर्मा ने मीरापुर सीकरी, नारनौर, रायपुर खादर, खानपुर खादर और जमालुद्दीनपुर सहित बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से छोटे बच्चों और पशुओं को नदी के किनारे न जाने देने तथा पूरी सतर्कता बरतने की अपील की। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। हालात पर लगातार नजर एसडीएम प्रशांत वर्मा ने बताया कि फिलहाल अधिकांश गांवों में स्थिति नियंत्रण में है। केवल रायपुर खादर गांव में गंगा का पानी आबादी के नजदीक पहुंचा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और बाढ़ राहत केंद्रों को सक्रिय कर दिया गया है। गंगा के जलस्तर और प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *