![]()
चैत्र नवरात्र गुरुवार से शुरू हो गए हैं। बिजनौर जिले के सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। मंदिर समितियों ने भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिरों के अंदर और आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया है। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और अन्य सजावटों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। नवरात्रों को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। जिलेभर के प्रमुख मंदिरों में तैयारी बिजनौर शहर सहित चांदपुर, नगीना, धामपुर, नहटौर, अफजलगढ़, शेरकोट, नजीबाबाद, किरतपुर और बढ़ापुर के मंदिरों में विशेष साफ-सफाई की गई। बिजनौर शहर के झालू रोड स्थित प्राचीन देवी मंदिर और चामुंडा धाम देवी मंदिर, साथ ही चांदपुर का प्राचीन देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। भंडारे और मान्यता चामुंडा धाम मंदिर के पुजारी रमाकांत शर्मा ने बताया कि यह मंदिर लगभग 90 साल पुराना है। मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि जो भक्त यहां सच्चे दिल से मन्नत मांगता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है। नौमी के दिन यहां विशाल भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। बाजारों में रौनक और सुरक्षा नवरात्र की तैयारियों के चलते बाजारों में भी रौनक देखी जा रही है, जहां लोग पूजा सामग्री और व्रत का सामान खरीदते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित दर्शन कर सकें।
Source link
बिजनौर के देवी मंदिरों में शुरू हुआ चैत्र नवरात्र:रंग-बिरंगी सजावट, श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम