बागपत में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत:अनियंत्रित होकर ग्रिल से टकराई थी स्कूटी, दिल्ली में इलाज के दौरान तोड़ा दम


बागपत के कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक स्कूटी अनियंत्रित होकर लोहे की ग्रिल से टकरा गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। स्कूटी अनियंत्रित होकर ग्रिल से टकराई जानकारी के मुताबिक कोतवाली बागपत क्षेत्र के ग्राम बाघू निवासी 32 वर्षीय लीलू पुत्र श्रीपाल अपनी स्कूटी से टटीरी-बाघू सर्विस रोड से कस्बा टटीरी जा रहे थे। रास्ते में उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रिल से टकरा गई। गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल लीलू को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। दिल्ली के ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम इसके बाद परिजन घायल लीलू को दिल्ली के ट्रामा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना से परिवार में दुख व्याप्त है। पुलिस इस मामले की जानकारी जुटा रही है। टटीरी पुलिस चौकी प्रभारी सीमा सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *