बागपत में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का स्थापना दिवस मनाया:पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन


बागपत में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष आशीष वशिष्ठ के आवास पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष आशीष वशिष्ठ ने प्रदेश में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। उन्होंने हापुड़ और नोएडा की घटनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से मैदान में उतरेगा और प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रहा है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संगठन हर वर्ग की आवाज उठाने के लिए लगातार काम कर रहा है। जहां भी लोगों के सामने समस्याएं आई हैं, दल ने उनके साथ खड़े होकर आवाज उठाई है। पदाधिकारियों ने कहा कि 2027 के चुनाव को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और पार्टी चुनाव में जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *