बागपत में पुलिस मुठभेड़, बदमाश घायल:पुलिस टीम पर फायरिंग, फरार आरोपी गिरफ्तार


बागपत में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश नईम को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। नईम पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार हुआ था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव नहर पटरी पर हुई। पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बदमाश के पैर में गोली लगी पुलिस ने बदमाश को घेरा। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसकी पहचान नईम पुत्र अख्तर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नईम पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। एक जिंदा कारतूस बरामद गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। खेकड़ा कोतवाली प्रभारी प्रभाकर केन्तुरा ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान बदमाश को गिरफ्तार किया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *