बांदा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू की


बांदा में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना मटौध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी अंडर ब्रिज के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। मृतक की पहचान पन्ना जिले के चांदी पाटी गांव निवासी 35 वर्षीय राममिलन पुत्र गया प्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राममिलन देर रात बाइक से दुरेड़ी गांव के मजरा कांशीपुर जा रहा था। दुरेड़ी अंडर ब्रिज पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान मृतक के पास से मिले मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के पारिवारिक भाई संतोष निषाद ने बताया कि राममिलन रिश्तेदारी में काशीपुर जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार करेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *