![]()
ललितपुर में 3 दिन से लापता बहू का शव कुएं में मिला। वहीं ससुर का शव खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ललितपुर के मनगुवां गांव में रविवार सुबह सबसे पहले 45 वर्षीय रामचरण (पुत्र भोला सहारिया) का शव खेत में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच गांव के पास खेत में बकरियां चरा रहे बच्चों ने कुएं में पत्थर फेंका, तो उन्हें पानी में एक महिला का शव उतराया दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला। जिसकी पहचान रामचरण की बहू यशोदा (28) के रूप में हुई। 3 अप्रैल से लापता थी यशोदा परिजनों के अनुसार, यशोदा 3 अप्रैल से लापता थी। उसके पति शेर सिंह ने बताया कि वह मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शौच के लिए खेत की ओर गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला था। शेर सिंह ने बताया कि उनकी शादी करीब 14 साल पहले हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जखौरा थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि मौत के कारणों का सही पता लगाया जा सके।
Source link
बहू का शव कुएं में मिला,ससुर पेड़ से लटका मिला:ललितपुर में 3 दिन से लापता थी महिला, मायके जाने की बात कहकर घर के निकली थी