बहराइच में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया:राज्य मंत्री राकेश राठौर हुए शामिल, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया


बहराइच के इंदिरा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री, नगर विकास, राकेश कुमार राठौर, सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक सहित कई जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने योगाभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों ने ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम के अनुरूप विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली में इसकी भूमिका और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला गया। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास करते हुए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। योग दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन और व्यापक जनभागीदारी देखने को मिली। इसका मुख्य उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। इंदिरा स्टेडियम के अलावा, पुलिस लाइन और जनपद की सभी तहसीलों व ब्लॉकों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *