![]()
बस्ती में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता लिखित परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर हुई इस परीक्षा में पंजीकृत 5448 अभ्यर्थियों में से 2748 अनुपस्थित रहे, जबकि 2700 ने ही परीक्षा दी। इस प्रकार, लगभग आधे अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज, एपीएन पीजी कॉलेज, बेगम खैर इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहित कुल 14 शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे और अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर शांति और अनुशासन की स्थिति संतोषजनक पाई गई।
Source link
बस्ती में 5,448 में से 2,748 ने छोड़ी लिखित परीक्षा:इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा में आधे अभ्यर्थी अनुपस्थित, 2,700 ने दिया पेपर