बस्ती में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत:पहिये के नीचे दबने से फटा सिर; सड़क पर फैले मांस के लोथड़े; गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा


बस्ती में गुरुवार रात मिट्‌टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक युवक को कूचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, युवक को कुचलने के बाद चालक ने ट्रैक्टर को आगे बढ़ा दिया, जिससे युवक का सिर फट गया। घटना के बाद घटनास्थल से चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। हादसा होते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल परिजनों व पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। यह घटना परसरामपुर थाना क्षेत्र के कुसमौर घाट का है। जानिए पूरी घटना… जानकारी के अनुसार, कुस्मौर डीह के रहने वाले शिवकुमार उर्फ झिनकू (18) चौरी बाजार जा रहे थे। सिकंदरपुर-मसकनवा मार्ग पर जटौलिया गांव के पास पीछे से आ रही मिट्टी लदी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया, जिसके बाद चालक ने ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया। जिससे युवक कुचल उठा। ट्रैक्टर का अगला पहिया युवक के सिर पर चढ़ गया। पहिया चढ़ने से युवक का सिर फटकर मांस के लोथड़े बाहर आ गए। शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि, परिजन और ग्रामीण आरोपी चालक को मौके पर बुलाने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान काफी देर तक सड़क जाम रही। मृतक शिवकुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं, जबकि वह अपनी मां के साथ गांव में रहता था। बेटे की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। परशुरामपुर थाना अध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *