बस्ती में क्रेटा कार की टक्कर से युवक की मौत:गैस गोदाम से सिलेंडर लेकर घर लौट रहा था, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार


बस्ती में सोमवार को हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। धंसा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामला रुधौली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, अठदमा गांव निवासी राहुल पुत्र राजाराम गैस एजेंसी के गोदाम से सिलेंडर लेकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान धंसा तिराहे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल सड़क किनारे जा गिरा और उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल राहुल (28) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि राहुल अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था और चाट-फुल्की की दुकान चलाकर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उसकी असामयिक मौत से गांव में शोक का माहौल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *