बसपा के पूर्व प्रत्याशी राय साहब कांग्रेस में शामिल:हाथरस में समर्थकों सहित ली पार्टी की सदस्यता, बैठक में की घोषणा


हाथरस में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक प्रत्याशी राय साहब ने आज दोपहर 12 बजे के लगभग अपने लगभग 50 समर्थकों के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम आज जिला कांग्रेस कार्यालय, हाथरस में आयोजित एक बैठक के दौरान हुआ। राय साहब ने बताया कि वह वर्ष 1993 से बहुजन समाज पार्टी से जुड़े रहे थे और सिकंदराराऊ विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जनहित, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और देश को जोड़ने की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस परिवार में शामिल हुए हैं। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में साधना राय, राधा देवी, कुसमा देवी, मोहन सिंह, राकेश गौतम, बादाम सिंह, नरेंद्र सिंह, मुकंदी लाल, अब्दुल हमीद, धनी राम, विजयपाल सिंह, कालीचरण, साहब सिंह, जयवीर सिंह राणा, सी.पी. सिंह, अभिमन्यु राय और वंश यादव सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। देश का हर वर्ग हो रहा प्रभावित जिला कांग्रेस अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश को जोड़ने, संविधान की रक्षा करने और हर वर्ग को न्याय दिलाने वाली विचारधारा की पार्टी है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, युवाओं और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर किए जा रहे संघर्ष से आज देश का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने की, जबकि शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश चन्द्रा ने किया। इस दौरान प्रकाश शर्मा (कोऑर्डिनेटर, मथुरा), ब्रह्मदेव शर्मा (पूर्व जिलाध्यक्ष), मथुरा प्रसाद कुशवाह (पूर्व विधायक प्रत्याशी, सादाबाद), संजीव अंधीवाल, अशोक गुप्ता, ऋषि गुरु, अविनाश पचौरी, देवेन्द्र शर्मा, कपिल सिंह, श्रीकृष्ण एडवोकेट, संतुन सेंगर, रंगीला शर्मा, कृपेंद्र चौहान, रवि मोहम्मद, जैन साहब, गोविंद सरन चतुर्वेदी, गिर्राज सिंह गहलोत और योगेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *