बलिया में सड़क किनारे अवैध कब्जे हटाए गए:सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा, नहीं हटे तो दोबारा चलेगा अभियान


बलिया में प्रशासन ने जगरनाथ चौधरी मूर्ति चौराहे से दुबहर रिंग बंधा बांध मार्ग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सख्त चेतावनी भी दी। सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने बताया कि सड़क मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था। इसी को देखते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सड़क या सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें तीन दिन के भीतर स्वयं कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन बोला- सख्त कार्रवाई करेंगे सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन दोबारा अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करेगा। इस अभियान में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *