![]()
बलिया कोतवाली क्षेत्र के रामपुर महावल में निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पास एक पानी भरे गड्ढे में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पीआरवी और चंद्रशेखर नगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर शव की शिनाख्त कराने का भरसक प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे रामपुर महावल स्थित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पास पानी से भरे गड्ढे में एक व्यक्ति की नजर उतराते हुए शव पर पड़ी। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। चंद्रशेखर नगर चौकी प्रभारी समरेन्द्र मिश्र ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव की पहचान के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जानकारी साझा की गई है।
Source link
बलिया में निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे के पास मिला युवक का शव:45 साल बताई जा रही उम्र, पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी