![]()
बलिया में शुक्रवार की सुबह में युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। यह पूरा मामला बैरिया थाना क्षेत्र का है। कोटवां गांव के पूरब-उत्तर दिशा स्थित काली मंदिर के पास श्री राम सिंह के खेत में शव मिला है। ग्रामीण शैलेश सिंह ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे युवक घायल अवस्था में खेत के पास पड़ा मिला था। उस समय वह जीवित था और ग्रामीणों ने उसे पानी भी पिलाया था। गांव के अन्य दो-तीन लोगों ने भी सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच उसे जीवित देखा था। हालांकि, कुछ ही देर बाद करीब 6 बजे उसी स्थान पर उसका शव मिला। मृतक की उम्र लगभग 22 से 25 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना सुबह करीब 7 बजे डायल-112 और बैरिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। वहीं, प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Source link
बलिया में खेत में तड़पता मिला युवक:ग्रामीणों ने पिलाया पानी, कुछ देर बाद तोड़ा दम; पहचान में जुटी पुलिस