बलरामपुर में प्रभारी मंत्री की अगुवाई में तिरंगा यात्रा:एमपीपी कॉलेज से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक उमड़ा जनसैलाब


बलरामपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को बलरामपुर में प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुबह 10:30 बजे शुरू हुई यात्रा दोपहर 12:45 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों, विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा एमपीपी इंटर कॉलेज से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर लोग आगे बढ़ते रहे। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से शहर गूंज उठा। यात्रा में युवाओं और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। रास्ते भर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में युवाओं और स्कूली बच्चों के शामिल होने से तिरंगा यात्रा शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। बच्चों ने दीं देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां स्पोर्ट्स स्टेडियम में तिरंगा यात्रा का समारोहपूर्वक समापन हुआ। यहां स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के जरिए राष्ट्रीय एकता, तिरंगे के सम्मान और नागरिकों के कर्तव्यों का संदेश दिया गया। ‘तिरंगा देश की आन, बान और शान’ प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *