बलरामपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत:गैड़ास बुजुर्ग के चिरकुटिया बाजार के पास हादसा, एक युवक गंभीर घायल


बलरामपुर के गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के चिरकुटिया बाजार के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। दुर्घटना में एक युवक और एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, तय्यब पुर परसौना गांव निवासी जाबिद उर्फ अबू सहमा शुक्रवार सुबह बाइक से डीजल लेने जा रहे थे। इसी दौरान चिरकुटिया बाजार के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दो लोगों ने मौके पर तोड़ा दम हादसे में जाबिद उर्फ अबू सहमा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार नगवा गांव निवासी रौनक पुत्र बैठोले ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तेज रफ्तार को माना हादसे का कारण पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और बाइक चलाने में लापरवाही को माना है। दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और प्रमुख स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *