![]()
बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने मोहर्रम के दस दिवसीय कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण समापन पर उत्तर प्रदेश सरकार, प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में ताजिया और अलम के जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और कहीं से किसी बड़े विवाद की सूचना नहीं मिली। मौलाना रज़वी ने कहा कि मोहर्रम के दौरान प्रशासन ने पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ व्यवस्थाएं संभालीं। पुलिस और प्रशासन लगातार दस दिनों तक मुस्तैद रहे, जिसके चलते सभी धार्मिक कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो सके। पेड़ काटने या तार हटाने की जरूरत नहीं पड़ी उन्होंने कहा कि इस बार मोहर्रम के दौरान न तो पेड़ काटने की आवश्यकता पड़ी और न ही बिजली के तार हटाने पड़े। इसके बावजूद जुलूस और अन्य धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्वक आयोजित हुए। उन्होंने प्रशासन और पुलिस के सहयोगात्मक रवैये की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना अपने बयान में मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान में योगी आदित्यनाथ की जगह अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होते तो प्रदेश के कई शहर सांप्रदायिक तनाव का सामना कर रहे होते। मजबूत कानून-व्यवस्था का किया दावा मौलाना रज़वी ने कहा कि मौजूदा सरकार की सख्त कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता के कारण पूरे प्रदेश में शांति का माहौल बना रहा। उन्होंने दावा किया कि मोहर्रम के दौरान कहीं भी कोई बड़ी अप्रिय घटना सामने नहीं आई, जो प्रशासन की प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
Source link
बरेली में मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने की प्रशासन की तारीफ:बोले- मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ, कानून-व्यवस्था मजबूत रही