![]()
बरेली के फरीदपुर में बुधवार को इंसानियत की मिसाल देखने को मिली। क्षेत्र भ्रमण से लौट रहे फरीदपुर के विधायक स्वर्गीय प्रो. श्याम बिहारी लाल के बेटे ईशान ने सड़क हादसे में घायल महिला की मदद कर मानवता का परिचय दिया। तेज बारिश के बीच तुरंत रोकी गाड़ी
द्वारकेश ओवरब्रिज पर एक महिला सड़क दुर्घटना में घायल होकर पड़ी थी। उसी दौरान वहां से गुजर रहे ईशान की नजर महिला पर पड़ी। मूसलाधार बारिश के बावजूद उन्होंने बिना देर किए अपनी गाड़ी रोकी और खुद नीचे उतरकर महिला की मदद की। अपनी गाड़ी से सीएचसी फरीदपुर पहुंचाया
ईशान ने घायल महिला को अपनी गाड़ी में बैठाकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फरीदपुर पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया। मौके पर मौजूद लोगों ने ईशान के इस कदम की सराहना की। उनका कहना था कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की समय पर मदद करना सबसे बड़ी इंसानियत है। तेज बारिश के बीच बिना किसी देरी के महिला को अस्पताल पहुंचाकर ईशान ने संवेदनशीलता और सेवा-भाव का परिचय दिया।
Source link
बरेली में बारिश में सड़क पर घायल मिली महिला:विधायक स्वर्गीय प्रो. श्याम बिहारी लाल के बेटे ईशान ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल