बरेली में बारात से लौट रही कार डिवाइडर से टकराई:हादसे में एक युवक की मौत हुई, सात लोग घायल


बरेली में मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। यह हादसा सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसा खेड़ा रोड नंबर 4 पर हुआ, जब बारात से लौट रही एक ईको कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय हीरालाल साहू के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में हीरालाल साहू की मौके पर ही मौत हो गई। सात अन्य घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हीरालाल साहू फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव का निवासी था। वह अपनी बहन के देवर की शादी में शामिल होकर लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। उसके परिवार में पत्नी तारा देवी और तीन छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *