कुशीनगर महाविद्यालय में सत्रारंभ समारोह:बीएड डीएलएड प्रशिक्षुओं का स्वागत, शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी


कुशीनगर में विद्यार्थी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदीशपुर बरडीहा के प्रेक्षागृह में बीएड एवं डीएलएड सत्र 2026-28 का सत्रारंभ समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बीएड और डीएलएड के नवागत प्रशिक्षुओं, महाविद्यालय के प्रबंधक लोकेश पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि शिवशरण पाण्डेय और विभिन्न विभागों के आचार्य मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान नवागत प्रशिक्षुओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और पिछले तीन दशकों की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। महाविद्यालय के प्रबंधक लोकेश पाण्डेय ने कहा कि बीएड और डीएलएड जैसे पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अध्ययन के साथ महाविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। समारोह के अंत में अतिथियों और प्रशिक्षुओं को जलपान कराया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *