बदायूं में युवक की हत्या, परिजनों का प्रदर्शन:पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज


बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के कादरचौक गांव में युवक हरिओम की पीट-पीटकर हत्या के बाद मंगलवार को गुस्सा उस वक्त चरम पर पहुंच गया, जब पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर बैठे परिजनों का पांच घंटे तक जाम जारी रहा। रात करीब 10.30 बजे माहौल तब और बिगड़ गया, जब भीड़ में शामिल एक युवक ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और आग लगा ली। देखते ही देखते आग पास की सूखी घास में फैल गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। युवक को आग की चपेट में आने से पहले ही दबोच लिया गया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को पीछे धकेला और सड़क खाली कराई। कुछ देर तक चौकी के आसपास अफरातफरी का माहौल बना रहा।
पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे परिजन हरिओम का शव लेकर नाधा पुलिस चौकी पहुंच गए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर शव रख दिया गया। पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कई दौर की वार्ता हुई। पुलिस ने छह आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा भी दिया, लेकिन परिजन कार्रवाई का ठोस प्रमाण मांगते रहे। इसी बीच भीड़ में आक्रोश बढ़ता गया और लोग पेट्रोल की बोतलें लेकर चौकी के बाहर डटे रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *