बकरीद से पहले बलिया में डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च:संवेदनशील इलाकों का दौरा कर शांति बनाए रखने की अपील की


बलिया में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुरुवार शाम शहर में संयुक्त फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों, संवेदनशील इलाकों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह फ्लैग मार्च विशुनपुर चौराहा से शुरू होकर रेलवे स्टेशन, मालगोदाम रोड होते हुए बालेश्वर मंदिर तक गया। बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद इस दौरान आमजन से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जानकारी दी कि जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। फ्लैग मार्च में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *