![]()
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नानकारी इलाके में शनिवार शाम पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एक बंद मकान में संचालित हो रही जुए की फड़ का भंडाफोड़ किया। संयुक्त कार्रवाई में आठ लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से 3.83 लाख रुपये नकद, ताश की गड्डियां और कई वाहन बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लंबे समय से मिल रही थी जुए की सूचना क्राइम ब्रांच को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि नानकारी क्षेत्र में स्थित गोयल कुमार गौतम के बंद पड़े मकान में नियमित रूप से जुए की बड़ी फड़ संचालित की जा रही है। यहां शहर के विभिन्न इलाकों से लोग पहुंचकर लाखों रुपये का दांव लगाते थे। सूचना की पुष्टि होने के बाद क्राइम ब्रांच और कल्याणपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की योजना बनाई। शनिवार देर शाम पुलिस टीम ने मकान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। नकदी, ताश की गड्डियां और वाहन बरामद तलाशी के दौरान पुलिस ने जुए में इस्तेमाल की जा रही ताश की गड्डियां और 3 लाख 83 हजार रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा मौके से दो कार, एक बाइक और एक स्कूटर भी जब्त किए गए हैं। पुलिस बरामद वाहनों के संबंध में भी जांच कर रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों के लोग शामिल गिरफ्तार आरोपियों की पहचान काकादेव निवासी जतिन तांबे, कल्याणपुर निवासी रितेश वर्मा, मनोज सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, मोहित अग्निहोत्री, योगेश कुमार कटियार, शंकर वर्मा तथा मकान मालिक गोयल कुमार गौतम के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि जुए के इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा यह गतिविधि कब से संचालित की जा रही थी। पुलिस बोली- मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जारी कार्यवाहक थाना प्रभारी रईस अहमद ने बताया कि सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, ताश की गड्डियां और वाहन बरामद हुए हैं। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
बंद मकान में चल रही थी जुए की फड़:पुलिस-क्राइम ब्रांच का छापा, कल्याणपुर में 8 जुआरी गिरफ्तार; 3.83 लाख कैश बरामद