![]()
कानपुर के आर्य नगर विधानसभा अंतर्गत फूलबाग मैदान में दूसरा क्रिकेट बॉक्स का शनिवार शाम शुरू कर दिया गया। साल 2025 में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने पहला क्रिकेट बॉाक्स बनवाया था। इसके बाद बीजेपी के एमएलसी और पूर्व विधायक सलिल विश्नोई ने 1 अगस्त को उसी बाक्स से 100 मीटर की दूरी पर दूसरे बॉक्स क्रिकेट का उद्घाटन किया। क्रिकेट बॉक्स को लेकर विधायक और MLC के बीच सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। अमिताभ बाजपेई ने कहा डेढ़ साल पहले शहर का पहला बॉक्स क्रिकेट बनवाया था। उस समय MLC सलिल विश्नोई ने इसका विरोध किया, लेकिन अब खुद उसी तरह का क्रिकेट बॉक्स बनवा रहे हैं। शायद विकास देखकर पदचिन्हों की नकल कर रहें है। इस पर एमएलसी ने भी जवाब दिया कि उन्होंने बाक्स क्रिकेट का नहीं उससे किराए की रकम को लेकर सवाल उठाया था और ज्याद पैसे वसूल किए जाने का विरोध किया था। पढ़िए दैनिक भास्कर की रिपोर्ट… सपा विधायक ने कहा युवाओं को खेल की बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से फूलबाग में बॉक्स क्रिकेट का निर्माण कराया था। शहर में पहला क्रिकेट बॉक्स बनवाया था। बीजेपी MLC ने उस समय KDA को लगातार शिकायतें भेजीं, विधान परिषद में सवाल उठाया और निर्माण पर आपत्ति जताई। विधायक ने कहा, “आज डेढ़ साल बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है और उन्होंने भी उसी मॉडल पर क्रिकेट बॉक्स बनवाया है। कोई पदचिह्न बनाता है और कोई उन पर चलता है।” नकल ही सही लेकर विकास का स्वागत है। विधायक ने स्कूल निर्माण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि आर्यनगर में 10 प्राथमिक स्कूल बने, उनका आधुनिकीकरण कराया, लेकिन MLC ने तीन स्कूलों की NOC ले ली, जबकि अब तक केवल एक ही स्कूल का निर्माण कराया है। उन्होंने कहा जो स्कूल मेरे द्वारा कराए गए उसके नंबर ही दे दें कितने है। बीजेपी एमएलसी ने कहा आर्य नगर घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां बच्चों के खेलने के लिए पर्याप्त मैदान नहीं हैं। ऐसे में क्रिकेट बॉक्स युवाओं और बच्चों को खेल का बेहतर मंच देगा, जिससे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। ‘निर्माण का नहीं, वसूली का विरोध किया था’ सपा विधायक के आरोपों पर MLC ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने क्रिकेट बॉक्स के निर्माण का नहीं, बल्कि उससे हो रही अनियमित वसूली का विरोध किया था। MLC ने कहा, “उस समय विधायक निधि से बने क्रिकेट बॉक्स से ₹1200 प्रति घंटे की फीस ली जा रही थी। हमने KDA से कहा कि जमीन और परिसर KDA का है, इसलिए शुल्क भी वही तय करे। मेरी शिकायत पर ही KDA ने ₹500 प्रति घंटे का रेट तय किया। इससे पहले KDA में पैसा जमा नहीं हो रहा था और निजी तौर पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से ₹1200 प्रति घंटे की वसूली की जा रही थी। हमारा विरोध उसी बात को लेकर था।”
Source link
फूलबाग में 100 मीटर की दूरी पर दूसरा क्रिकेट बाक्स:सपा MLA बोले- पहले विरोध किया अब खुद बनवाया, बीजेपी MLC का जवाब- विरोध वसूली पर किया था