फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी:तटीय इलाकों को खाली करने के निर्देश, इंडोनेशिया और जापान तक अलर्ट


फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसके बाद फिलीपींस और इंडोनेशिया के कई तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र फिलीपींस के बुरियास शहर से करीब 25 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में था। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 7:37 बजे आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने बताया कि भूकंप उथली गहराई में आया, जिससे तेज झटके महसूस हुए और सुनामी का खतरा बढ़ गया। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने क्षेत्र में खतरनाक लहरों की आशंका जताई है। वहीं इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी ने भी उत्तर-पूर्वी तटीय इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। फिलीपींस के ज्वालामुखी एवं भूकंप संस्थान (PHIVOLCS) ने कहा कि कुछ इलाकों में सामान्य ज्वार से एक मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने या सुरक्षित इलाकों में पहुंचने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भूकंप के बाद तेज आफ्टरशॉक आ सकते हैं। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। फिलीपींस दुनिया के सबसे भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है। यह प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, जहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं। खबर अपडेट हो रही है….

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *