फर्रुखाबाद में साले-बहनोई में चाकूबाजी:रुपए के लेनदेन विवाद में पूर्व सैनिक गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर


फर्रुखाबाद में रुपए के लेनदेन विवाद को लेकर साले ने अपने पूर्व सैनिक बहनोई पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सैन्य अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। मारपीट में कुल तीन लोग घायल हुए हैं। यह घटना मंगलवार को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रोडवेज वर्कशॉप के बाहर हुई। मोहल्ला सैनिक कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक भोला सिंह राठौर ने बातचीत के बहाने अपने बहनोई न्यू कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक शिव कुमार सिंह चौहान को बुलाया था। विवाद बढ़ने पर भोला सिंह ने शिव कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद शिव कुमार के भाई अजय सिंह चौहान और उनके भांजे प्रिंस सिंह (गाजियाबाद निवासी) तथा भोला सिंह के बीच भी जमकर मारपीट हुई। चाकू लगने से शिव कुमार सिंह, अजय सिंह और प्रिंस घायल हो गए। दूसरे पक्ष से भोला सिंह भी चोटिल हुए।
शिव कुमार सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस दोनों पक्षों को ले जाने लगी, तो एक बार फिर मारपीट हो गई। कोतवाली प्रभारी तेज सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि साले भोला सिंह राठौर के बैंक खाते में जमा रुपए उनके बहनोई शिव कुमार ने एटीएम के जरिए निकाल लिए थे। भोला सिंह ने अपना एटीएम अपनी मां को दे रखा था। इसी रंजिश को लेकर यह मारपीट हुई है। पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *