![]()
फर्रुखाबाद में पिछले चार दिनों से लगातार मानसूनी बारिश हो रही है। बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मंगलवार देर शाम और रात को भी जिले में हल्की बूंदाबांदी हुई। जनपद में रविवार को भारी बारिश हुई थी, जिसके बाद से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भी तेज बारिश दर्ज की गई थी, जबकि मंगलवार को शहर और देहात क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई और ठंडी हवाएं चलीं। जिले में अब तक कुल 206 मिलीमीटर मानसूनी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक और बारिश की संभावना जताई है। यह मानसूनी बारिश धान की फसल के लिए लाभदायक मानी जा रही है। हालांकि, खेतों में पानी भर जाने के कारण यह सब्जी की फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। बुधवार सुबह फर्रुखाबाद का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Source link
फर्रुखाबाद में लगातार चार दिन से बारिश:देर रात से बूंदाबांदी हो रही, अगले तीन ऐसा ही रहेगा मौसम