![]()
फर्रुखाबाद में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) अभिनितम उपाध्याय की अदालत ने घर में घुसकर मारपीट, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो सगे भाइयों नरवीर व नरेंद्र समेत अवधेश को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी दोषियों पर 3.30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर उन्हें 12 महीने की अतिरिक्त कैद भोगनी पड़ेगी। यह घटना सात सितंबर 2014 की रात की है। थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि धोबियन नगला निवासी अवधेश तथा बसंतपुर निवासी नरवीर और नरेंद्र पुत्र रामनिवास शराब के नशे में उसके घर में घुस आए थे। आरोपियों ने पीड़िता, उसकी बहू और दोनों पुत्रियों के साथ मारपीट की। इसके बाद, आरोपियों ने बहू को कमरे में खींचकर असलहे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और परिवार को गांव छोड़ने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपी करीब एक घंटे तक घर में रहे और जाते समय हवाई फायरिंग भी की थी। पीड़िता ने पहले थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से भी गुहार लगाई। बाद में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच कर तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। अदालत ने 11 मार्च को तीनों को दोषी करार दिया था।
Source link
फर्रुखाबाद में तीन को 10 साल की कैद:घर में घुसकर मारपीट, दुष्कर्म और धमकी देने का मामला