![]()
फर्रुखाबाद शहर के पांचाल घाट क्षेत्र में गंगा पुल के नीचे देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसमें एक किराना दुकान और पास की झोपड़ी जलकर राख हो गईं, जिससे हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है। कादरी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत, पुल के नीचे अमेठी निवासी बलवीर की किराना दुकान में अचानक आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें पास में बनी पांचाल घाट निवासी नारद की झोपड़ी तक भी पहुँच गईं, जिससे झोपड़ी में रखा सामान भी जल गया और भारी क्षति हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पुलिस के अनुसार, आग पर देर रात ही काबू पा लिया गया था। दुकानदार ने एक पड़ोसी पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
Source link
फर्रुखाबाद में झोपड़ी और किराना दुकान में लगी आग:सारा सामान जलकर राख, पांचाल घाट पुल के नीचे हजारों का नुकसान