फर्जी टैक्स इनवॉइस भेज कारोबारी से 14.45 लाख की ठगी:बलरामपुर में साइबर केस दर्ज, कंपनी और अधिकारियों की जांच शुरू


बलरामपुर में फर्जी टैक्स इनवॉइस के जरिए सरिया कारोबारी से 14.45 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में संबंधित कंपनी और कुछ नामजद अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के उतरौला रोड स्थित भगवतीगंज निवासी रविन्द्र कुमार गुप्ता, पीकेआरजी इंफ्रा बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी सरिया के थोक कारोबार से जुड़ी है। 7 जुलाई 2026 को उन्होंने शाकंभरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड से एलीगेंट टीएमटी बार खरीदने के लिए परचेज ऑर्डर जारी किया था। व्हाट्सएप पर आया इनवॉइस, खाते में ट्रांसफर कर दिए पैसे आरोप है कि 10 जुलाई को कंपनी की ओर से व्हाट्सएप पर टैक्स इनवॉइस भेजा गया। इसी इनवॉइस के आधार पर 11 जुलाई को उन्होंने आरटीजीएस, एनईएफटी और आईएमपीएस के माध्यम से कुल 14,45,918 रुपए कंपनी के पंजाब नेशनल बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। भुगतान के बाद सामने आई फर्जीवाड़े की बात रकम भेजने के बाद पता चला कि टैक्स इनवॉइस फर्जी और कूटरचित था। जांच में यह भी सामने आया कि 50 हजार रुपए से अधिक के माल की बिक्री के लिए जरूरी ई-वे बिल भी इनवॉइस के साथ संलग्न नहीं था। पीड़ित का आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर सुनियोजित तरीके से रकम हड़प ली गई। मार्केटिंग और सेल्स अधिकारियों पर भी आरोप रविन्द्र कुमार गुप्ता ने अपनी शिकायत में कंपनी के मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े कुछ अधिकारियों के नाम भी दर्ज कराए हैं। उनका आरोप है कि इन्हीं के माध्यम से भरोसे में लेकर फर्जी इनवॉइस भेजा गया और लाखों रुपए की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया। बैंकिंग रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक बैंकिंग लेनदेन, टैक्स इनवॉइस, ई-वे बिल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है। साथ ही संबंधित कंपनी और नामजद व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *