फतेहपुर में अवैध खनन से जुड़े ऑडियो पर एक्शन:मलवां थाने के 2 सिपाही निलंबित, SP ने बैठाई जांच; पैसों के लेन-देन की बातचीत आई थी सामने


फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन को संरक्षण देने के आरोपों से जुड़े कथित वायरल ऑडियो मामले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच के आधार पर मलवां थाने में तैनात सिपाही अभिषेक दुबे और देवेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, दैनिक भास्कर वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर पैसों के लेन-देन और निर्धारित रकम से कम भुगतान मिलने को लेकर बातचीत सुनाई दे रही थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने ऑडियो का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। ऑडियो में हिस्सेदारी और भुगतान का जिक्र वायरल ऑडियो में कथित तौर पर एक व्यक्ति पिछले भुगतान में 500 रुपये कम मिलने की शिकायत करता सुनाई देता है। बातचीत के दौरान ड्राइवरों और नाइट गार्ड तक को हिस्सा दिए जाने का भी जिक्र सामने आया है। ऑडियो में थाने के बजाय किसी अन्य स्थान पर मुलाकात करने और एक सिपाही से संपर्क कराने जैसी बातें भी कथित रूप से सुनाई दे रही हैं। प्रारंभिक जांच में दो सिपाही दोषी पाए गए पुलिस विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सिपाही अभिषेक दुबे और देवेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। SP बोले- अन्य लोगों की भूमिका मिली तो होगी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि मामले की जांच जारी है। यदि जांच के दौरान किसी अन्य पुलिसकर्मी या व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग में भ्रष्टाचार या अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। खनन संरक्षण के आरोपों ने बढ़ाई चर्चा कथित ऑडियो सामने आने के बाद जिले में अवैध खनन और उससे जुड़े संरक्षण तंत्र को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब जांच रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हैं, जिससे पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *