![]()
गाजीपुर के पुलिस लाइन परेड मैदान में 21 जून को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और सामूहिक योगाभ्यास किया। इस योग शिविर में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और पुलिसकर्मी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विधायक बेदी राम, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने भी हिस्सा लिया। सभी उपस्थित लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने का संदेश दिया। मीडिया से बात करते हुए मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के कारण योग को आज विश्वभर में नई पहचान मिली है। उन्होंने आगे कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाना भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक सम्मान है। राजभर ने योग को स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। देखें तस्वीरें….
Source link
गाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित:मंत्री ओपी राजभर ने योगाभ्यास किया, पीएम मोदी को दिया श्रेय