प्रोजेक्ट नई किरण, 9 परिवारों का समझौता:औरैया में 40 फाइलों में से 9 का सुलह-समझौता


औरैया में ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ के तहत नौ परिवारों को फिर से मिलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में यह आयोजन किया गया। महिला थाना ककोर में कुल 40 फाइलें दायर की गई थीं। इनमें से नौ ऐसे परिवार थे जो आपसी मतभेदों के कारण अलग रह रहे थे और उनके रिश्ते टूटने की कगार पर थे। प्रोजेक्ट के सदस्यों ने पति-पत्नी के बीच के मनमुटाव और कलह को दूर करने के लिए काउंसलिंग की। समझाने-बुझाने के बाद वे एक साथ रहने को राजी हो गए। सुलह-समझौते के बाद इन परिवारों को खुशी-खुशी विदा किया गया। ‘नई किरण’ प्रोजेक्ट का उद्देश्य बिखरे हुए परिवारों को एक सूत्र में बांधना है। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *