प्राथमिक विद्यालय के झूले से लटका मिला अधेड़ का शव:सुलतानपुर में सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा, भाई ने तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की


सुलतानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरे जमादार में शनिवार सुबह एक अधेड़ का शव झूले से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पूरे भोला तिवारी निवासी महेश कुमार तिवारी (59) पुत्र हौसिला प्रसाद तिवारी के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब लोग गांव में निकले तो प्राथमिक विद्यालय पूरे जमादार के परिसर में लगे झूले से एक व्यक्ति का शव लोवर के सहारे फंदे पर लटका दिखाई दिया। सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बाद में शव की पहचान महेश कुमार तिवारी के रूप में हुई। डायल 112 पर दी सूचना, पुलिस पहुंची मौके पर घटना की जानकारी परिजनों ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही बल्दीराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना बल्दीराय के उपनिरीक्षक रामविलास यादव ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कराई। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने मृतक के कुछ कपड़े और एक मफलर को कब्जे में लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई दिनेश तिवारी ने बल्दीराय थाने में लिखित तहरीर देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट क्षेत्राधिकारी (सीओ) बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *