![]()
प्रयागराज में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। औद्योगिक थाना क्षेत्र इलाके में युवक को गोली मारी गई। गंभीर रूप से जख्मी युवक को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित गोती गांव में 19 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बाईक सवार तीन युवक घर से कुछ दूरी पर युवक को गोली मारकर भाग निकले। घटना के बाद तत्काल ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखें युवक ललुहान पड़ा था जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल युवक को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक पूर्व प्रधान विनोद कुमार सिंह का बेटा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Source link
प्रयागराज में युवक की गोली मारकर हत्या:औद्योगिक क्षेत्र इलाके में मारी गई, मारा गया युवक पूर्व प्रधान का बेटा