![]()
प्रयागराज में प्रेमी ने प्रेमिका की नृशंस हत्या कर दी। प्रेमिका की लाश को शारदा सहायक नहर के पास जंगल में झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस प्रेमी प्रेमिका की तलाश कर रही थी। 23 साल का प्रेमी असमित वर्मा गुरुवार को पकड़ा गया। पुलिस ने प्रेमिका के बारे में पूछताछ शुरू की तो वह टूट गया और उसने पुलिस को बताया कि प्रेमिका खुशी पाल (17) को मारकर फेंक दिया। प्रेमी की निशानदेही पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नहर के पास झाड़ियों में खुशी पाल की सड़ी गली लाश बरामद हो गई है। प्रेमी से पूछताछ चल रही है। खुशी पाल की लाश मिलने के बाद से घर में कोहराम मचा है। पुलिस अधिकारी आरोपी असमित वर्मा से पूछताछ कर रहे हैं। जानिये क्या है पूरा मामला गंगापार के सरायइनायत थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव के रहने वाले लक्ष्मी नारायण पाल की बेटी खुशी को 20 अप्रैल की रात प्रेमी असमित वर्मा भगाा ले गया था। लड़की मांग सनीता पाल ने सराय इनायत थाने में असमित के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। असमित प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के रहने वाले सुरेश वर्मा का बेटा है।
Source link
प्रयागराज में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को मार डाला:प्रेमी ने बरामद कराई नहर के पास जंगल में मिली लड़की की सड़ी गली लाश